जिला कमेटी एटा द्वारा किया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

जिला अपराध निरोधक समिति एटा की कमेटी द्वारा आज अलीगंज तिराहे पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर श्री गांधी स्मारक विद्यालय के एनसीसी कैडर के छात्रों के साथ एआरटीओ सतेंद्र कुमार,टीआई अनिल कुमार वर्मा व जिला कमेटी एटा के सचिव पी. एस. राजपूत के साथ कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा बिना हेलमेट व बिना ड्राइवर लाइसेंस गाड़ी चलाने वालों को जागरूकता पर्चो द्वारा समझाया साथ ही चौपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वालों को भी जागरूक किया गया।

समिति के सदस्यों के साथ एनसीसी केडर के सभी सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। केडर के छात्रों ने वाहनों को सड़क किनारे रोक कर उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित नियमों से अवगत कराया व केडर के साथ ही ए आर टी ओ द्वारा वाहनों के ड्राइवर लाइसेंस चेक करने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित नियमों को भी कड़े शब्दों से समझाया भी, ए आर टी ओ सतेंद्र कुमार द्वारा कई वाहनों के लाइसेंस न होने पर कार्यवाही भी की गई। ए आर टी ओ के निर्देश पर कई गाड़ियों के चालान भी काटे गए।जिला समिति संरक्षक देवेन्द्र पाल सिंह व एस पी शुक्ला एवं कार्यक्रम प्रभारी अमित गुप्ता के साथ समिति के पदाधिकारी आशीष बुंदेला, आशीष कुमार, पवन चतुर्वेदी,अमित आर्य,सोनू कुमार माथुर,ओमेंद्र पाल सिंह एड, चंचल कुमार,भरत वर्मा, मनोज कुमार, प्रवेश कुमार, राजीव कुमार,सुनील कुमार, मो.आशिफ, मुबीन अहमद, अनुज चौहान, प्रतीक सक्सेना, केशव चौहान, अवरेश कुमार एड, ललित कुमार एड, आदि सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.