पान दरीबा किला गेट से जामा मस्जिद तक सड़क निर्माण कार्य शुरू, मीडिया में उठी आवाज़ का दिखा असर – जन सेवा समिति ने डीएम को किया सम्मानित

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर।शहर की चर्चित और जर्जर पड़ी सड़क पान दरीबा किला गेट से जामा मस्जिद तक निर्माण कार्य बुधवार रात से शुरू हो गया। मीडिया में लगातार खबरें प्रसारित होने और जन सेवा समिति द्वारा मुद्दे को मजबूती से उठाए जाने के बाद जिलाधिकारी अजय कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण के आदेश दिए।

जन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष वसीम उल हसन खान के नेतृत्व में 18.11.25 को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसके तुरंत बाद डीएम ने आदेश जारी कर दिए। समिति और व्यापारियों ने डीएम के इस त्वरित निर्णय को जनहित में बड़ा कदम बताया और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

रातों-रात शुरू हुआ सड़क कार्य

बुधवार रात 8 बजे से सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया। लेबरों द्वारा पहले सड़क की टाइल्स उखाड़ी जा रही हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉली से हटाई जा रही हैं। इसके बाद नीचे बोल्डर बिछाए जाएंगे और अंत में डामर हॉट मिक्स रोड से सड़क को मजबूत बनाया जाएगा।

व्यापारियों को मिली राहत

इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण

माल से भरे रिक्शे पलट जाते थे

राहगीरों को अत्यधिक परेशानी होती थी

सड़क लगभग 20 वर्ष पुरानी होने से स्थिति बदतर हो चुकी थी

नगर पालिका द्वारा दो वर्ष पहले सड़क की नाप-जोख भी की गई थी और बजट भी पास हुआ, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। इस पर जन सेवा समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर कई बार ज्ञापन सौंपे।

समिति ने जताया आभार

समिति पदाधिकारियों और व्यापारियों ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेना जन समस्याओं के समाधान की उनकी तत्परता को दर्शाता है।

इस अवसर पर मौजूद रहे —
प्रदेश अध्यक्ष: वसीम उल हसन खान
नगर अध्यक्ष: हारिस शम्सी
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष: चंद्र प्रकाश रस्तोगी
शिराज शमसी, शाहब खान, हारून खान, उमैर अहमद, शिबू खान, फैजान खान, छोटे लाल, अमन गुप्ता, अशोक कुमार, अरविंद गुप्ता, मुजम्मिल खान, राहुल सक्सेना, सनी अग्रवाल, मनी सिंह, वासी खान
महिला विंग से: शामनाज, अंजुम आरा, मुकर्रम मियां
आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जन सेवा समिति एवं व्यापारियों ने जिला प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क जल्द ही पूरी होकर आमजन को राहत प्रदान करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.