सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यों की समीक्षा, कम प्रगति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रामपुर में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। समीक्षा में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं में शामिल कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अलावा मण्डियों से आय एवं आवक कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव रामपुर, शाहबाद, मिलक एवं बिलासपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मण्डियों की कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए आय और आवक बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में धारा 24 के अंतर्गत पुराने वादों के लंबित रहने पर भी चिंता जताई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित वादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें, साथ ही किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.