बाढ़ प्रभावित गांवों में वितरित की गई राहत सामग्री, प्रशासन और विहिप की टीम ने किया निरीक्षण

*बाढ़ पीड़ितों की सेवा मे लगा विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल

मीरजापुर। जिले के कोन ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांवों हरसिंहपुर, मल्लेपुर और श्रीपट्टी में बुधवार को उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र और विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष माता सहाय जी ने संयुक्त रूप से पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, पुड़ी-सब्जी, फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रांत सत्संग प्रमुख महेश तिवारी, जिला मंत्री श्रीकृष्ण सिंह, जिला सह मंत्री अभय मिश्रा, विभाग संयोजक प्रवीण मौर्य, जिला सह सत्संग प्रमुख गणेश, नगर संयोजक चन्द्रप्रकाश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पीड़ितों की सेवा में तत्परता दिखाई और संकट की घड़ी में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.