रिलायंस जियो ने हैप्पी न्यू ईयर 2026 ऑफर्स लॉन्च किए, 5G, ओटीटी और एआई अनुभव एक साथ

  • रिपोर्ट: प्रियंका सिंह

नई दिल्ली, दिसम्बर 2025। नए साल 2026 के अवसर पर रिलायंस जियो ने अपने हैप्पी न्यू ईयर 2026 ऑफर्स की घोषणा की है। इन खास ऑफर्स के जरिए जियो ने किफायती दामों पर उन्नत डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। लंबी वैधता, अनलिमिटेड 5G, प्रीमियम ओटीटी कंटेंट और एआई सुविधाओं के साथ ये प्लान देशभर के करोड़ों ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी और एंटरटेनमेंट का अनुभव देने के उद्देश्य से पेश किए गए हैं।

जियो के अनुसार, हैप्पी न्यू ईयर 2026 ऑफर्स के माध्यम से कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और एआई को एक साथ जोड़ते हुए एक समग्र डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूती दी गई है। कंपनी ने कहा कि भविष्य में भी वह ग्राहकों को विश्वस्तरीय डिजिटल सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने पर फोकस बनाए रखेगी।

₹3599 का हीरो एनुअल रिचार्ज: पूरे साल निर्बाध कनेक्टिविटी
हैप्पी न्यू ईयर 2026 ऑफर्स के तहत जियो ने ₹3599 का हीरो एनुअल रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा, प्रतिदिन 2.5 GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। इसके साथ गूगल जेमिनी का 18 महीने का Pro Plan भी दिया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹35,100 बताई गई है।

₹500 सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान: ओटीटी और डेटा का परफेक्ट कॉम्बो
₹500 का सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड 5G, प्रतिदिन 2 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूट्यूब प्रीमियम, जियो हॉटस्टार, अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, सोनी लिव, ज़ी5 समेत 15 से अधिक लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है। इस प्लान के साथ भी गूगल जेमिनी का 18 महीने का प्रो प्लान दिया जा रहा है।

₹103 फ्लेक्सी पैक: पसंद के अनुसार एंटरटेनमेंट
कम कीमत में अधिक विकल्प देने की रणनीति के तहत जियो ने ₹103 का फ्लेक्सी पैक भी पेश किया है। इस पैक में 28 दिनों के लिए 5 GB डेटा के साथ हिंदी, इंटरनेशनल या रीजनल एंटरटेनमेंट पैक में से किसी एक को चुनने की सुविधा दी गई है, जिससे ग्राहक अपनी भाषा और रुचि के अनुसार ओटीटी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.