रिलायन्स ज्वैल्स अपनी प्रतिष्ठित ड्रीम डायमण्ड सेल को वापस लाए, फ्री गोल्ड कॉयन ऑफर के साथ

₹25,000 या उससे अधिक की डायमण्ड ज्वैलरी खरीद पर मिलेगा 0.25 ग्राम का मुफ्त गोल्ड कॉयन

मुंबई, 22 दिसम्बर 2025। रिलायन्स ज्वैल्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित और प्रतिष्ठित ड्रीम डायमण्ड सेल को एक बार फिर उपभोक्ताओं के लिए शुरू कर दिया है। यह विशेष सेल 27 जनवरी 2026 तक चलेगी, जिसके तहत ग्राहक आकर्षक ऑफर्स के साथ इस जश्न के मौसम को और यादगार बना सकेंगे। यह सेल ऐसे समय में लाई गई है, जब लोग साल के अंत और नए साल की शुरुआत के लिए उपहार, त्योहारों की खरीदारी और खास मौकों के लिए ज्वैलरी लेना पसंद करते हैं।

इस साल की ड्रीम डायमण्ड सेल का उद्देश्य हीरे की खरीद को हर वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए आसान और सुलभ बनाना है। चाहे कोई ग्राहक अपना पहला हीरा खरीदना चाहता हो, त्योहारों का जश्न मनाना हो या लंबे समय से हीरे की ज्वैलरी खरीदने की इच्छा पूरी करनी हो—यह सेल सभी के लिए खास अवसर लेकर आई है। ऑफर के तहत ₹25,000 या उससे अधिक की डायमण्ड ज्वैलरी की हर खरीद पर उपभोक्ताओं को 0.25 ग्राम का मुफ्त गोल्ड कॉयन दिया जा रहा है।

इसके अलावा, सेल अवधि के दौरान ग्राहकों को ₹75,000 या उससे अधिक की गोल्ड ज्वैलरी खरीद पर मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 20 प्रतिशत की छूट का लाभ भी मिलेगा। इस तरह यह सेल हीरा और सोना दोनों को एक साथ खरीदने का बेहतरीन और यादगार मौका प्रदान कर रही है।

रिलायन्स ज्वैल्स स्टोर्स पर ग्राहकों को रोज़मर्रा के उपयोग के लिए डायमण्ड ज्वैलरी जैसे ईयररिंग्स, रिंग्स, चेन के साथ-साथ स्टेटमेंट स्टाइल चोकर और ब्राइडल कलेक्शन भी उपलब्ध हैं। हर स्टाइल, हर मौके और हर पसंद को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई ज्वैलरी ग्राहकों को एक ही जगह पर मिल सकेगी।

ड्रीम डायमण्ड सेल देशभर में 145 से अधिक रिलायन्स ज्वैल्स स्टोर्स पर उपलब्ध है। यह सेल ज्वैलरी प्रेमियों के लिए न केवल हीरे खरीदने, बल्कि उनके साथ सोना घर ले जाने का सुनहरा अवसर भी लेकर आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.