सरस्वती पूजा को लेकर एसपी अवधेश दीक्षित ने लखीसराय जिलेवासियों की अपील,शांति व सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश

एसपी ने कहा,चौक-चौबंद रहेगी पुलिस सुरक्षा,डीजे बजाने पर प्रतिबंध

लखीसराय(सरफराज आलम)सरस्वती पूजा को लेकर लखीसराय पुलिस की पूरी तैयारी है।शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा मनाने के लिए सभी थानों में शांति समिति की बैठक कर ली गई है।लाइसेंसधारी पूजा समितियों को निर्देशित भी कर दिया गया है।प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में भीड़ एवं जुलूस की संख्या को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एसपी अवधेश दीक्षित ने लखीसराय जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस दौरान कम से कम डीजे का इस्तेमाल करें साथ ही प्रशासन का सरस्वती पूजा सम्पन्न कराने में सहयोग करें। साथ ही लाइसेंस का जो शर्त है उसपर शत-प्रतिशत अनुपालन करें।जो खतरनाक घाट हैं वहां पर विसर्जन करने से बचें और शाम के समय विसर्जन नहीं करें। हाईवे या फिर जहां ट्राफिक है वहां भीड़ नहीं लगाएं या फिर कतारबद्ध होकर जाएं। एसपी अवधेश दीक्षित ने किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही।साथ ही एसपी कहा की सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर है। बताते चलें कि जब से नव पदस्थापित एसपी अवधेश दीक्षित लखीसराय में अपना योगदान दिए हैं तब से वह काफी एक्शन मोड में दिख रहे हैं।अपराध पर लगाम लगाने के लिए उनके तरफ से पुरजोर कोशिश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.