पंजाब में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग (SSWCD) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी हेल्पर के कुल 6110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। यह भर्ती विभिन्न जिलों के आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
पदों का विवरण
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW): 1316 पद
आंगनवाड़ी हेल्पर (AWH): 4794 पद
कुल पद: 6110
पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। साथ ही उम्मीदवार का पंजाब का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 12वीं पास
आंगनवाड़ी हेल्पर: 10वीं पास
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 37 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
सामान्य वर्ग: 500 रुपये
एससी/बीसी/विधवा/पीडब्ल्यूडी: 250 रुपये
आंगनवाड़ी हेल्पर
सामान्य वर्ग: 300 रुपये
एससी/बीसी/विधवा/पीडब्ल्यूडी: 150 रुपये
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले आवेदनों की जांच की जाएगी, इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी और फिर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
जरूरी दस्तावेज
मूल निवासी प्रमाण पत्र
वोटर आईडी
आधार कार्ड
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
शादीशुदा महिलाओं को पति से संबंधित दस्तावेज भी जमा करने होंगे
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाएं।
Latest News सेक्शन में जाएं।
“Advertisement For Recruitment Of Anganwadi Workers And Helpers in Various Districts of Punjab” लिंक पर क्लिक करें।
Online Application Form विकल्प चुनें।
नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आंगनवाड़ी सेंटर कोड भरें।
मांगी गई जानकारी भरकर फीस जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें।
भविष्य के लिए एप्लिकेशन आईडी सुरक्षित रखें।
आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
khabre junction
