रामपुर।संविधान दिवस के अवसर पर समूचे देश की तरह चमरौआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनकरा में भी भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। हमारा गांव हमारा संविधान शीर्षक से आयोजित इस विशेष सभा में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।
पंचायत लर्निंग सेंटर, मनकरा में आयोजित कार्यक्रम में संविधान अपनाने की 76वीं वर्षगांठ पर प्रस्तावना का वाचन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव एवं प्रवक्ता काशिफ खां ने संविधान दिवस के इतिहास और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि —
भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को पूर्ण हुआ और राष्ट्र को समर्पित किया गया।
संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए
2015 से प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इससे पूर्व इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस कहा जाता था।
काशिफ खां ने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान की श्रेष्ठता, लोकतांत्रिक मूल्य और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाता है। यह अवसर नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों को समझने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—
ग्राम प्रधान सना काशिफ,
ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद उमर फारूक,
हरि राम, सलीम अल्वी, रामकिशोर,
शहजान खां, गुलाम साबिर,
सरदार जगदीश सिंह, ताहिर अली,
सुमन वाल्मीकि, अजय कुमार,
अनवार अल्वी, सोनू कुमार
आदि ग्रामीणजन शामिल रहे।
संविधान दिवस की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
