दलितों व सर्व समाज की हितैषी है राष्ट्रीय लोकदल- नरेंद्र खजूरी

मोदीनगर: विजयनगर में राष्ट्रीय लोकदल के एससी एसटी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र जाटव द्वारा जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार और एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद गौतम ने किया। कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी व जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कहा की दलित समाज के साथ ही हर वर्ग राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रहा है क्योंकि राष्ट्रीय लोक दल ही गरीब मजदूर मजलूम की आवाज उठाता है। प्रबुद्ध कुमार और नरेंद्र खजूरी ने कहा के राष्ट्रीय लोक दल को एक मंत्रालय मिला वही चौधरी साहब ने हमारे समाज के अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाकर यह बता दिया कि रालोद ही सर्व समाज की पार्टी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार’ आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी’ प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी’ प्रदेश सचिव ऑडी त्यागी’ योगेंद्र पतला’ युवा के जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह’ प्रोफेशनल मंच का क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण दहिया’ महिला जिला अध्यक्ष सुमन चौधरी’ सतीश राठी’ विनोद जाटव’ एससी-एसटी के अध्यक्ष नरेंद्र जाटव’ विनोद चौधरी योगेश फफराना’ अमित आर के’ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर कई दर्जन लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.