रामपुर: मारपीट व गोलीकांड के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

रामपुर। थाना स्वार क्षेत्र में 14 अगस्त को हुई मारपीट और गोलीकांड के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना उस समय हुई जब ग्राम बथुआखेडा निवासी अभियुक्तगण — नेतराम पुत्र घासीराम, सुरेश पुत्र नेतराम, राकेश पुत्र नेतराम, राजकुमार पुत्र प्यारेलाल, आकाश पुत्र महेन्द्र, महेन्द्र पुत्र घासीराम एवं अन्य लोग देशी तमंचे, लाइसेंसी रायफल, पाठल और लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और वादी का पकौड़ी का ठेला पलट दिया।

वादी और उसके भाइयों ने विरोध किया तो अभियुक्तों ने एक राय मशवरा करके जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इसमें वादी का भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जो अभी उपचाराधीन है।

इस मामले में थाना स्वार पुलिस ने मु.अ.सं. 327/25 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/115(2)/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर वांछित आरोपी नेतराम पुत्र घासीराम को पिरानी बाग तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.