रामपुर: रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विविध प्रतियोगिताएं आयोजित, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

रामपुर। राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जागृति मदान धींगड़ा के कुशल मार्गदर्शन और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मुजाहिद अली के संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में योगासन, पोस्टर पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता:

प्रथम स्थान: प्राची राठौर (बी.कॉम. चतुर्थ सत्र)

द्वितीय स्थान: श्रवण कुमार (बी.कॉम. द्वितीय सत्र)

तृतीय स्थान (संयुक्त): इल्मा रहमत (बी.एससी. द्वितीय सत्र) एवं मदीहा खान (बी.ए. द्वितीय सत्र)

निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता:

प्रथम स्थान: अतूफा रहमान (एम.कॉम. द्वितीय सत्र)

द्वितीय स्थान: श्रवण कुमार (बी.कॉम. द्वितीय सत्र)

तृतीय स्थान: कामिनी (बी.ए. द्वितीय सत्र)

योगासन प्रतियोगिता के विजेता:

प्रथम स्थान: मो. फुरकान (बी.ए. षष्ठम सत्र)

द्वितीय स्थान: प्राची राठौर (बी.कॉम. चतुर्थ सत्र)

तृतीय स्थान: अमरीन (बी.एससी. द्वितीय सत्र)

इस प्रतियोगिता का संचालन तथा मूल्यांकन कार्य रोवर लीडर डॉ. राजेश कुमार, एनसीसी अधिकारी डॉ. बिजेन्द्र सिंह और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेश कुमार द्वारा किया गया।

यह आयोजन न केवल छात्रों में स्वास्थ्य और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा, बल्कि उनमें योग, रचनात्मकता और लेखन कौशल के महत्व को भी उजागर करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.