रामपुर अपडेट: सपा नेता आज़म ख़ान और अब्दुल्ला आज़म को बड़ा झटका

रामपुर।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म ख़ान तथा उनके पुत्र अब्दुल्ला आज़म को दो पैन कार्ड रखने के मामले में दोषी करार दिया गया है। कोर्ट में दोष सिद्ध होने के बाद कुछ देर की कार्यवाही के बाद सजा का ऐलान किया गया, जिसमें दोनों को 7 साल की सजा सुनाई गई है।

फैसले के मद्देनज़र रामपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शहर के प्रमुख चौराहों, अदालत परिसर और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है, वहीं प्रशासकीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.