रामपुर : 11,885 शीशी नशीली सीरप और फर्जी आधार कार्ड के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, कीमत करीब 20 लाख रुपये

रामपुर : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के मोरी गेट स्थित एक मकान से भारी मात्रा में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया गया।

टीम ने मौके से दो अभियुक्त —
1️⃣ अब्दुल कादिर पुत्र इरफान अली, निवासी ग्राम करीमपुर गर्वी थाना टांडा
2️⃣ अहसान नूरी पुत्र इरफान अली, निवासी ग्राम परसुपुरा थाना टांडा
को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 19 बॉक्स में भरी 11,885 शीशियां CODECTUS TR (Triprolidine Hydrochloride & Codeine Phosphate Syrup) तथा 2 फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए। जब्त नशीली दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

इस मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-153/25 धारा 384(4)/338/336(3)/340 बीएनएस व 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बरामदगी का विवरण:

119 बॉक्स, जिनमें 11,885 शीशी CODECTUS TR (नशीली सीरप)

02 फर्जी आधार कार्ड

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम:

उ0नि0 मयंक गोयल

उ0नि0 गिरजेश सिंह

हे0का0 435 वरुण कुमार

म0का0 1316 सोनिका

औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार

औषधि निरीक्षक के.पी. सरन

Leave A Reply

Your email address will not be published.