रामपुर: नन्दबाबा पुरस्कार योजना के तहत तीन दुग्ध उत्पादकों को मिला सम्मान, मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रोत्साहित

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय गोवंशीय पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही नन्दबाबा पुरस्कार योजना के अंतर्गत जनपद रामपुर के तीन दुग्ध उत्पादकों को वर्ष 2023-24 का पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार वितरण का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी नन्दकिशोर कलाल की अध्यक्षता में हुआ, जहां उन्होंने चयनित पशुपालकों को ₹5100 की धनराशि, नन्दबाबा प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इन पशुपालकों को मिला सम्मान:
विकासखण्ड-चमरव्वा से ओमसिंह पुत्र राम किशन, दुग्ध समिति देवरानिया सर्की –
देशी गाय से सर्वाधिक 2492 लीटर दूध उत्पादन कर दुग्ध संघ मुरादाबाद को आपूर्ति की।

विकासखण्ड-स्वार से सारिका पत्नी राजीव कुमार, दुग्ध समिति भाऊपुरा –
1575 लीटर दूध की आपूर्ति कर चयनित हुईं।

विकासखण्ड-शाहबाद से रामपाल सिंह पुत्र रामौतार सिंह, दुग्ध समिति ढोलसर –
1656 लीटर दूध दुग्ध संघ मुरादाबाद को भेजा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह पुरस्कार किसानों की आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अन्य पशुपालकों को भी गायों के पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक दूध उत्पादन हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर जनपद प्रभारी वीरेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक सूरजपाल सिंह, गोविन्द सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.