रामपुर: हम एकता मंच की टीम ने मौलाना नासिर खान से मुलाक़ात कर उन्हें शहर इमाम बनने की मुबारकबाद दी। टीम उनके घर पहुंची और गुलपोशी कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक ख़ां ने कहा कि मौलाना नासिर खान साहब एक नेक, मुखलिस, ईमानदार और इल्मी शख्सियत के मालिक हैं। उनके शहर इमाम बनने से रामपुर के तमाम मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर है। उन्होंने भरोसा जताया कि मौलाना नासिर खान साहब क़ौम की मज़बूती से रहनुमाई करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ ख़ान ने कहा कि मौलाना नासिर खान को शहर इमाम बनाने का फैसला न सिर्फ क़ाबिल-ए-तारीफ है बल्कि क़ाबिल-ए-अहतराम भी है। उन्होंने कहा कि मौलाना की बेशुमार खूबियों से क़ौम को यक़ीनन फायदा पहुंचेगा।
इस मौके पर अलीम ख़ां मेम्बर, नादिर ख़ां बबलू, नावेद खान, सुल्तान खां और इमरान खां भी मौजूद रहे।
