रामपुर: गाड़ी के बोनट पर युवक को घुमाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज

  • रिपोर्ट: शहबाज़ खान

रामपुर में गाड़ी के बोनट पर युवक को बैठाकर वाहन दौड़ाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा के निर्देश पर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा की गई कार्रवाई में तहसील क्षेत्र के थाना बिलासपुर पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर क्षेत्र में एक युवक को गाड़ी के बोनट पर लटकाकर वाहन दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले कृत्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.