रामपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना स्वार पुलिस द्वारा थाना प्रांगण में साइबर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड जैसे–
कृफिशिंग कॉल,
लॉटरी/इनामी स्कीम,
ओटीपी शेयरिंग,
केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी,
फर्जी लिंक अथवा ऐप डाउनलोड कर धनराशि की ठगी
आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव हेतु नागरिकों को निम्न सावधानियां बरतने की सलाह दी–
✔ अपनी व्यक्तिगत जानकारी (ओटीपी, पिन, पासवर्ड) किसी से भी साझा न करें।
✔ संदिग्ध लिंक अथवा अज्ञात नंबर से प्राप्त मैसेज/कॉल पर विश्वास न करें।
✔ बैंक अथवा सरकारी संस्था कभी भी फोन पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगती।
✔ मोबाइल एप्लीकेशन केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म (Google Play Store/App Store) से ही डाउनलोड करें।
✔ साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in
पर शिकायत दर्ज करें।
गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान आमजन को साइबर ठगों से बचने में बेहद मददगार साबित होंगे।
