रामपुर, 10 जुलाई 2025: जनपद रामपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंज पुलिस को दो फरार वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना गंज के नेतृत्व में की गई।
पहला मामला: आबकारी अधिनियम से जुड़ा वारण्टी गिरफ्तार
थाना गंज पुलिस ने एनबीडब्ल्यू केस संख्या 1278/19, अपराध संख्या 25/19, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के वारण्टी दिनेश पुत्र लीलाधर, निवासी ग्राम काशीपुर की मढैय्या, थाना गंज को दिनांक 08 जुलाई 2025 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी टीम:
उप निरीक्षक: राहुल चौधरी
हेड कांस्टेबल: 478 जुबैर आलम
कांस्टेबल: 1855 राहुल कुमार
दूसरा मामला: हत्या प्रयास समेत गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त दबोचा गया
इसी क्रम में थाना गंज पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 66/23, अपराध संख्या 1754/15, धारा 307/420/452 भादवि एवं 3/5/8 सीएस एक्ट के वारण्टी अभियुक्त भूरा पुत्र शहादत, निवासी ग्राम अजयपुर, थाना गंज को 09 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर एसीजेएम – तृतीय कोर्ट संख्या 15, जनपद शाहजहांपुर में पेश किया।
गिरफ्तारी टीम:
महिला उप निरीक्षक: राजवेन्द्र कौर
उप निरीक्षक: राहुल चौधरी
हेड कांस्टेबल: 478 जुबैर आलम
कांस्टेबल: 1855 राहुल कुमार
पुलिस अधीक्षक ने थाना गंज टीम की इस कार्रवाई की सराहना की है एवं अपराधियों पर इसी तरह सख्त कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
