रामपुर: संविधान स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने जगाई संविधान के प्रति जागरूकता

रामपुर। स्वतंत्रता के अमृत काल में संपूर्ण प्रदेश में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” शीर्षक के अंतर्गत वर्षभर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 22 अप्रैल 2025 को संविधान स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. जागृति मदान धींगरा के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देशन में डॉ. नासिर द्वारा इस जागरूकता रैली की शुरुआत कराई गई, जिसमें महाविद्यालय के स्नातक, बी.एड. एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम जनमानस में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना का संचार करना रहा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार एवं डॉ. इरम नईम की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण – डॉ. नितिन त्यागी, डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार चौधरी, डॉ. राजकुमार, डॉ. मोहम्मद कामिल हुसैन, डॉ. पंकज गंभीर, डॉ. विशाल और डॉ. उमंग अग्रवाल भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल संविधान के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नागरिकों को भी उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देने का प्रयास किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.