रामपुर: राजकीय रज़ा पीजी कॉलेज में “सामाजिक सशक्तिकरण में संविधान की भूमिका” पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
रामपुर। स्वतंत्रता के अमृत काल में, पूरे प्रदेश में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” शीर्षक के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, दिनांक 28 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:30 बजे राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में, प्राचार्य डॉ. जागृति मदान धींगरा के कुशल निर्देशन में उर्दू विभाग द्वारा “सामाजिक सशक्तिकरण में संविधान की भूमिका” विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. अरुण कुमार (एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग), डॉ. राजेश कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग) तथा डॉ. गजेंद्र सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, जंतु विज्ञान विभाग) शामिल रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज़ैनब शाकिर, द्वितीय स्थान फिज़ा तथा तृतीय स्थान मारिया ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन ईरम नईम (असिस्टेंट प्रोफेसर, उर्दू विभाग) ने कुशलता से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जहांगीर अहमद खान (एसोसिएट प्रोफेसर, उर्दू विभाग) द्वारा व्यक्त किया गया।
रामपुर: महाविद्यालय के छात्रों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों पर हुए शर्मनाक आतंकी हमले के आक्रोश में रैली निकाली गई, जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा हिन्दुस्तान जिंदाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए महाविद्यालय के चतुर्दिक गलियों और बाजारों से होते हुए परिभ्रमण किया गया। महा विद्यालय प्राचार्य डा जागृति ने इस क्रूर जघन्य अमानवीय आतंकी हमले के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नागरिकों के लिए शोक सभा का आयोजन दिनांक 25/4/25 को महाविद्यालय परिसर में किया गया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ विनय कुमार,डॉ मुजाहिद अली, डा वीके राय, डा राजीव पाल, डा ब्रह्म सिंह, डा प्रदीप कुमार चौधरी, छात्र नावेद, इंतखाब, एवं अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
