रामपुर: ग्राम निपानिया में कांग्रेस की विशेष बैठक, 2027 की तैयारी को लेकर दिया गया एकजुटता का संदेश

रामपुर। ग्राम निपानिया में कांग्रेस पार्टी की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ हारुन अली खां ने की। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोअज्जम अली खां उर्फ भूरा खां ने कहा, “कांग्रेस पार्टी शुरू से ही जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है। हमारे नेता राहुल गांधी संसद से लेकर सड़कों तक जनता की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि हम सभी एक आवाज़ होकर अपनी ताकत का एहसास कराएं।”

मोअज्जम अली खां ने जोर देते हुए कहा, “2027 की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। जब संविधान पर हमले हो रहे हैं, तब कांग्रेस कार्यकर्ता ही इसके सच्चे रक्षक बनकर सामने आए हैं।”

अध्यक्षीय भाषण में नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ हारुन खां ने कहा कि यह बैठक संगठन को ग्राम स्तर तक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। अनुशासन, जवाबदेही और भागीदारी संगठन की प्राथमिकताएं हैं।”

बैठक में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रमुख उपस्थितगण में शामिल रहे:

जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ निक्कू पंडित

नुसरत अली खां उर्फ साहिर रजा खां

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव अर्सलान अली खां

शहर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यासिर शाह खां

आउटरीच जिलाध्यक्ष फरीद खां

राजीव सक्सेना, ताहिर अंजुम, शहजाद खां एडवोकेट, फईम पहलवान, नोमान खां

शकील अहमद, नवनेंद्र सक्सेना, कालीचरण, शंकर, हरि सिंह, राम भरोसे, दरयाल सिंह, अकरम, मुखिया, छोटे गंगवार, रईस दूल्हा, फरहीन खां, रामलाल, बहादुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य था संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करना, कार्यकर्ताओं को चुनाव की दिशा में सक्रिय करना, और हर कार्यकर्ता तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.