रामपुर: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का सदस्य साहिल चोरी की 3 मोटरसाइकिल व नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार

रामपुर, थाना सिविल लाइन। रामपुर पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य साहिल पुत्र छोटू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है।

कैसे हुई गिरफ्तारी?
थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस को एक मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति शराब फैक्ट्री के बराबर में स्थित चीनी मिल के खंडहरों में चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साहिल निवासी टांडा साहूकारा, थाना बिलासपुर को गिरफ्तार किया।

बरामद सामान:
मोटरसाइकिल HF Deluxe – रजिस्ट्रेशन नं. UP22Z2108

मोटरसाइकिल HF Deluxe – रजिस्ट्रेशन नं. UP93AH4766

मोटरसाइकिल Splendor – रजिस्ट्रेशन नं. UK07DY8981

एक अदद नाजायज चाकू

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 258/2025 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 4/25 शस्त्र अधि., थाना सिविल लाइन्स

मु0अ0सं0 85/2025 धारा 303(2) बीएनएस, थाना खजुरिया

मु0अ0सं0 265/2025 धारा 303(2) बीएनएस, थाना स्वार

ई-एफआईआर नं. 001350/2025, थाना रुद्रपुर, उधमसिंह नगर

पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार

उपनिरीक्षक सतेन्द्र शर्मा

उपनिरीक्षक शुभम कुमार

हेड कांस्टेबल इस्लाम (594)

कांस्टेबल नीरज कुमार (1588)

कांस्टेबल आकाश भारती (94)

पुलिस ने साहिल के खिलाफ मु0अ0सं0 258/2025 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि रामपुर पुलिस अपराध पर रोकथाम के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.