रामपुर: गंज क्षेत्र में प्रेमी युगल को अश्लील हरकत करते हुए पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो वायरल, मामला दबाने में जुटी पुलिस
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक प्रेमी युगल को सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करते हुए 112 पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। यह पूरा घटनाक्रम उस वक्त सामने आया जब महिला का पति खुद अपनी पत्नी का पीछा करते हुए मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
घटना के दौरान किसी राहगीर ने प्रेमी युगल का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में महिला अपने प्रेमी को “भाई” बताती नजर आ रही है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और पति का दावा है कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे।
मामले की जानकारी तत्काल गंज थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा को पूरे मामले की जानकारी है, लेकिन वे इसे दबाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेने के बजाय समझौते का प्रयास कर रही है। अब सवाल उठता है कि क्या पुलिस इस तरह के मामलों पर निष्पक्ष कार्रवाई करेगी या आरोपों के अनुसार दबाव में आकर मामले को रफा-दफा कर देगी?
फिलहाल, वायरल वीडियो और पति की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
रामपुर: गंज क्षेत्र में प्रेमी युगल को अश्लील हरकत करते हुए पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो वायरल, मामला दबाने में जुटी पुलिस pic.twitter.com/vweUeCQYYf
— khabrejunction (खबरें जंक्शन) (@khabrejunc59176) July 19, 2025
