रामपुर पुलिस बनी यूपी-112 में अव्वल, जुलाई 2025 की परफॉर्मेंस रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान

रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में कार्यरत यूपी-112 रामपुर पुलिस ने जुलाई 2025 माह में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Performance Dashboard की रैंकिंग में रामपुर पुलिस ने 96.71 अंकों के साथ प्रदेश के सभी जनपदों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया।

  रैंकिंग के ये रहे मुख्य मानदंड:
पीआरवी का रिस्पांस टाइम

Acknowledgement / Enroute / Arrival Time

कॉलर फीडबैक

ROI-P एक्टिविटी

इवेंट क्लोजर सिस्टम

विजिलेंस जांच रिपोर्ट

इन सभी मानकों पर रामपुर पुलिस की प्रदर्शन क्षमता सबसे बेहतरीन रही। सितम्बर 2024 से लगातार रामपुर जनपद शीर्ष स्थान बनाए हुए है, जो उनकी निरंतरता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।

पुलिस अधीक्षक रामपुर ने यूपी-112 टीम को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी और उनके उत्कृष्ट कार्य को सराहा। उन्होंने कहा कि यह सफलता रामपुर पुलिस की टीम भावना, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

शिव मंदिर रठौंडा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
आज दिनांक 03 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर श्रावण मास के जलाभिषेक के दृष्टिगत शिव मंदिर, रठौंडा में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मिलक भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकासी मार्ग, सीसीटीवी, पुलिस बल की तैनाती आदि पहलुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

यह निरीक्षण श्रावण सोमवार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.