रामपुर : बाबा साहब की जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने निकाली बाइक रैली, घर-घर जाकर किया जनसंपर्क
पटवाई से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान, बाबा साहब के विचारों का किया प्रचार
रामपुर : रामपुर की तहसील पटवाई में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित समाज की बस्तियों में पैदल यात्रा करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया और पत्रक वितरित किए।
जिलाध्यक्ष ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि “बाबा साहब ने हमें समानता, समरसता और न्याय का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंचतीर्थ स्थलों का विकास और ‘भीम ऐप’ जैसी पहलें बाबा साहब के विचारों को जीवंत करने का कार्य कर रही हैं।”
शाहबाद में फीता काटकर शुरू हुई भव्य बाइक रैली
पटवाई से प्रारंभ होकर बाइक रैली शाहबाद पहुंची, जहाँ रामपुर चौराहे से मिलकर शाहबाद विधायक राजबाला और जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ फीता काटकर रैली का शुभारंभ किया।
बाइक रैली ने पूरे शाहबाद नगर पंचायत में भ्रमण किया और ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। रैली का समापन शाहबाद के रामलीला ग्राउंड में हुआ, जहां से जिलाध्यक्ष सैफनी के लिए रवाना हुए।
सेफनी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, रैली का हुआ समापन
सेफनी के बस स्टैंड तिराहे पर स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हरीश गंगवार ने नगर पंचायत की बाइक रैली का शुभारंभ किया। यह रैली आशीष गुप्ता (पूर्व प्रत्याशी, नगर पंचायत सैफनी) के कार्यालय पर समाप्त हुई।
जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, जगपाल यादव, संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, सुरेश बाबू गुप्ता, आशीष गुप्ता, अमित दिवाकर, संजय यादव, अजीत गौतम, केपी सिंह, विवेक पांडे, कुंवर पाल सिंह, ठाकुर नरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, रामावतार सिंह यादव, मनोज भारद्वाज, राकेश गुप्ता, कुंवर पल यादव, दर्शन सिंह लोधी, रोहित कुमार, मनीष शर्मा, गंगाराम लोधी, पूनम सागर, अनुज चौहान, सुमित भटनागर, अनुभव शर्मा, अर्जुन सिंह, मनवीर यादव, शोभित शर्मा, बृजेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक बताया।
