रामपुर। विकास भवन में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री बलदेव सिंह ओलख का बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मंत्री जी का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
इसके साथ ही जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी का भी अन्य अधिकारियों ने बुके देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, कृषि विभाग के कर्मियों और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
किसान दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती, सरकारी योजनाओं और तकनीकी नवाचारों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें अधिक उत्पादन की ओर प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें किसानों ने काफी सराहा।
