Rampur News: जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की राजस्व कार्यों की बैठक

जिलाधिकारी   जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी   जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को समय से अपने कार्यालय में उपस्थित रहने और ससमय जनसुनवाई करने के निर्देश दिये।
उन्होंने एन्टी भू-माफिया पोर्टल को अपडेट करने के भी निर्देश दिये गये और साथ ही पुराने राजस्व वादों का निस्तारण मेरिट के आधार पर करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम राजस्व वादों का निस्तारण लेखपालों की संयुक्त टीम बनाकर करायेें और धारा-34, 24 एवं धारा 80 के समस्त वादों का निस्तारण गुणदोष के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने लंबित याचिकाओं में समय से प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के साथ ही प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम मुख्यमन्त्री आर्थिक सहायता से संबंधित आवेदनों की समय से जांच कर आख्या उपलब्ध करायें और कर्मचारियों के लंबित देयकों व उनकी सेवा संबंधित प्रकरणों का समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने लंबित कृषि गणना, आय, जाति आदि का भुगतान समस्त लेखपालों को समय से करने के निर्देश दिये।
बैठक में समस्त अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.