- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
रामपुर में थाना सिविल लाइन के प्रभारी संजीव कुमार पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने पीड़ित का समय पर मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। पीड़ित लगातार न्याय की गुहार लगाता रहा, लेकिन थाने स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हुई।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय को जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पीड़ित ने बताया कि यदि समय पर मेडिकल परीक्षण कराया जाता तो उसे अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं, पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप और कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है। इस मामले को लेकर विभागीय स्तर पर भी जांच की संभावना जताई जा रही है।
khabre junction
