रामपुर: राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने तिलक नगर कॉलोनी कार्यालय पर लगाया जनता दरबार

रामपुर: राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने तिलक नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। संदीप अग्रवाल सोनी ने सभी की समस्याएं ध्यान से सुनीं और कुछ मुद्दों का तुरंत समाधान भी कराया।

कार्यक्रम के दौरान “व्यापार मंडल जिंदाबाद, व्यापारी एकता जिंदाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

जनता दरबार में प्रदेश मंत्री पप्पू खान, मंडल अध्यक्ष अब्दुल वासिक, जिला उपाध्यक्ष बाबु अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहिद अली, आमिर खान, आरती, नजाकत अली, खुसरो भाई, प्रवीण गुर्जर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.