रामपुर: मानसिक रूप से विक्षिप्त गूंगी बालिका घायल अवस्था में खेत में मिली, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पहुंचा न्याय की मांग को लेकर

रामपुर: रामपुर जनपद के सैफनी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक मानसिक रूप से विक्षिप्त और गूंगी नाबालिग बालिका गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक खेत में पाई गई। यह घटना समाज की संवेदनहीनता को उजागर करती है और पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल रवाना, पीड़िता को न्याय दिलाने की उठी आवाज
इस अमानवीय कृत्य की जानकारी मिलते ही पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख कांग्रेस नेता
प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हैं:

  • प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” – जिलाध्यक्ष
  • मुति-उर-रहमान “बब्लू” – एआईसीसी सदस्य
  • सचिन त्रिवेदी – पूर्व प्रदेश सचिव
  • दुर्गेश मौर्य – पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
  • नुसरत बेग – जिला पंचायत सदस्य
  • कपिल चौधरी – अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री
  • अजीब – अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
  • उमेश दुबे – जिलाध्यक्ष इंटक रामपुर
  • कुमार एकलव्य वाल्मीकि – पूर्व विधानसभा प्रत्याशी
  • साहिर अली खां – अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव
  • शारिब अली खां – यूपीसीसी सदस्य
  • बाबू फौजी – ब्लॉक अध्यक्ष शाहबाद
  • शावेज़ खां – वरिष्ठ कांग्रेस नेता

कांग्रेस ने की कड़ी निंदा, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ने कहा कि यह घटना अत्यंत घिनौनी और शर्मनाक है। पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है और प्रशासन से मांग करती है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही पीड़िता को बेहतर इलाज और परिवार को समुचित न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सरकारी सहायता सुनिश्चित की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.