रामपुर: नगर कांग्रेस अध्यक्ष हारून अली खान के करीबी फैज खान का एक्सीडेंट, अस्पताल में चल रहा इलाज

रामपुर, 1 जुलाई: नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हारून अली खान के करीबी और समर्थक फैज खान, पुत्र मरहूम रज़ा अली खान, का बीती रात गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गए। फैज खान, जो मूलतः थाना खजुरिया क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में गूजर टोला में रह रहे हैं, दुर्घटना के समय गंभीर रूप से घायल हो गए।

जैसे ही यह खबर नगर कांग्रेस अध्यक्ष हारून अली खान को मिली, उन्होंने तुरंत अपनी टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर फैज खान और उनके साथ घायल हुए अनस का इलाज अपनी निगरानी में करवाया। अनस को गंभीर चोटें आने पर डॉक्टर्स के पैनल ने टांके लगाकर भर्ती कर लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

दोपहर बाद एक बार फिर हारून अली खान अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। इस बीच, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले एडवोकेट अर्सलान अली खान भी देर रात फैज खान के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.