रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष फ़रीदुज़ ज़फ़र रहमानी ने विधानसभा चमरौआ नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 में एक बैठक आयोजित की, जहां उन्होंने जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अकदाम और समाजवादी पार्टी छोड़कर आए तमाम लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान रहमानी ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का संदेश दिया और आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर लोगों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब समय है कि पार्टी का परचम गांव-गांव और हर वार्ड में मजबूती से फहराया जाए।
बैठक में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने AIMIM की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सभी ने बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी और प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत अली के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर मेहताब चौहान साहब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने एकजुट होकर AIMIM को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
