रामपुर: साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित के ₹5,46,177 कराए वापस

रामपुर। साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति को रामपुर साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। शिकायतकर्ता सत्यभान निवासी आगापुर थाना सिविल लाइन, रामपुर ने थाने में लिखित शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने लाभ के साथ पैसे लौटाने का झांसा देकर उनके खाते से ₹6 लाख स्थानांतरित कर लिए।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर अपराध अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना टीम ने तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर जांच की। टीम की मेहनत से पीड़ित के खाते में से धोखाधड़ी की गई राशि में से ₹5,46,177 वापस करा दिए गए।

पुलिस का कहना है कि शेष धनराशि भी वापस दिलाने के प्रयास जारी हैं। इस बरामदगी और त्वरित कार्रवाई के लिए पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रामपुर साइबर क्राइम पुलिस की इस सफलता से जनता के मन में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

बरामदगी का विवरण:
धनराशि – ₹5,46,177/-

रामपुर पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्रा द्वारा थाना शहजादनगर,का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया, साथ ही थाना परिसर में बने साइबर सेल, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, मालखाना आदि एवं विभिन्न पॉर्टल पर की जाने वाली फीडिंग, साइबर सेल की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.