थाना साइबर क्राइम रामपुर ने PhonePe–Paytm कर्मचारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
03 अभियुक्त गिरफ्तार; भारी मात्रा में सिम कार्ड, साउंड बॉक्स व अन्य उपकरण बरामद
रामपुर। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खुद को PhonePe और Paytm के कर्मचारी बताकर दुकानदारों से ठगी करते थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड, साउंड बॉक्स व बारकोड स्टिकर्स सहित भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं।
मामला दर्ज, 6.04 लाख रुपये फ्रीज
वादी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, अज्ञात साइबर ठगों ने उसके आधार कार्ड से फर्जी UPI आईडी बनाकर खाते से 11,50,192 रुपये निकाल लिए।
मामले में मु.अ.सं. 27/2025 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के बैंक खातों से 3,58,000 रुपये, और अन्य खातों से 2,46,000 रुपये—कुल 6,04,000 रुपये फ्रीज कराए।
गिरोह ऐसे करता था ठगी
गिरफ्तार अभियुक्त हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के विभिन्न जिलों में जाकर दुकानदारों को PhonePe/Paytm कर्मचारी बनकर ठगते थे।
उनका तरीका कुछ इस प्रकार था—
दुकानदारों के साउंड बॉक्स में खराबी बताकर वे जानकारी इकट्ठी करते।
बैंक खाता विवरण, आधार, पैन कार्ड जैसे दस्तावेज लेने के बाद साउंड बॉक्स चेक करने के नाम पर मोबाइल अपने हाथ में ले लेते।
मोबाइल से बैंक से लिंक सिम निकालकर उसकी जगह खराब सिम डाल देते।
दस्तावेज और सिम की मदद से फर्जी UPI आईडी एक्टिव कर, विभिन्न स्थानों पर पेमेंट कर नकद पैसे ले लेते।
खाते खाली होने के बाद सिम तोड़कर फेंक देते।
गिरफ्तार अभियुक्त
हरि सिंह पुत्र शेर सिंह
निवासी बद्दी, सोलन (हिमाचल प्रदेश)
स्थायी पता — थाना बनियाठेर, जिला सम्भल (उ.प्र.)
पवन पुत्र मनीराम
निवासी बद्दी, सोलन (हिमाचल प्रदेश)
स्थायी पता — जिला हरदोई (उ.प्र.)
सोहिल पुत्र मौ. शाह
निवासी बद्दी, सोलन (हिमाचल प्रदेश)
स्थायी पता — जिला बरेली (उ.प्र.)
बरामद सामग्री
05 मोबाइल फोन
01 लैपटॉप
20 लूज सिम कार्ड
03 नए सिम कार्ड
05 Paytm/PhonePe साउंड बॉक्स
35 Paytm बारकोड स्टिकर
03 PhonePe बारकोड स्टिकर
02 ATM कार्ड
01 बैंक पासबुक
01 एकाउंट कार्ड
01 वाईफाई डिवाइस
02 मोबाइल चार्जर
गिरफ्तारी टीम
निरीक्षक देवेन्द्र कुमार
मुख्य आरक्षी रवि कुमार
मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार
आरक्षी शीलरतन गौतम
आरक्षी रेशमपाल
आरक्षी शिवम कुमार
