रामपुर भोट: पीलाखार नदी में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों का पुलिस पर गंभीर आरोप

रामपुर भोट थाना क्षेत्र के पीलाखार नदी में आज सुबह 8 बजे 10 वर्षीय मासूम शमी का शव तैरता हुआ मिला, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। शव को देख गांववासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शमी का शव देखने के लिए पूरा गांव पीलाखार नदी पर इकट्ठा हो गया।

ग्रामीणों की मदद से बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक शमी ग्राम हाजीनगर का रहने वाला था। ग्रामीणों के अनुसार, कल शाम एक अज्ञात बाइक सवार युवक दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर पीलाखार नदी किनारे ले गया था। वहां उसने 10 वर्षीय शमी को गहरे पानी में धकेल दिया, जिससे शमी की डूबने से मौत हो गई। दूसरे बच्चे, सानिब, को आरोपी ने नदी किनारे छोड़कर फरार हो गया। सानिब सकुशल घर लौट आया और उसने घटना की जानकारी दी।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाना भोट का घेराव किया और पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने के आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.