रामपुर : अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र निरीक्षण और दिशा-निर्देश दिए
रामपुर : 19.12.2024 को अपर जिलाधिकारी, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा 22 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाली राज्य/प्रवर (प्रा0) परीक्षा 2024 को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं सुचितापूर्वक ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाये गये परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा के संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
