नई दिल्ली: CBSE बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में रक्षित दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्थशास्त्र (Economics) विषय में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए हैं, साथ ही सभी विषयों में कुल 93% अंक प्राप्त किए हैं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि स्कूल में भी गर्व का माहौल है।
रक्षित दुबे का सपना है कि वे भविष्य में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (C.A.) या सिविल सेवा अधिकारी बनें। वे न केवल पढ़ाई में अव्वल हैं, बल्कि बास्केटबॉल, लेखन और क्रिकेट जैसे शौकों में भी गहरी रुचि रखते हैं।
उनके पिता श्री अशोक दुबे व्यवसायी हैं और परिवार में हमेशा से शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है। आदर्श पहिलेक स्कूल के शिक्षकों ने भी रक्षित की मेहनत और अनुशासन की सराहना की है।
रक्षित की यह उपलब्धि आने वाले छात्रों के लिए एक प्रेरणा है, और यह साबित करती है कि लगन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
