राजस्थान। इंद्रगढ़ दरा माताजी के पास एक दर्दनाक घटना में विकास (उम्र लगभग 10 वर्ष), पुत्र श्री केदार बंजारा, पर एक पैंथर ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल बालक विकास को प्राथमिक उपचार के लिए इंद्रगढ़ पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया।
पीएचसी में आवश्यक दवाइयों की अनुपलब्धता के कारण, विकास को बेहतर इलाज के लिए उसके परिजनों के साथ सवाई माधोपुर रेफर कर दिया गया। बालक के उपचार और सुरक्षा को लेकर प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा सतर्कता बरती जा रही है।
