ऐलनाबाद में रेलवे पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

ऐलनाबाद, 17 अक्टूबर ( एम पी भार्गव) हरियाणा रेलवे पुलिस की पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत के निर्देशानुसार व सिरसा थाना प्रभारी रणवीर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे पुलिस थाना चौकी प्रभारी एएसआई चंद्रभान के नेतृत्व में आज रेलवे स्टेशन पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में रेलवे चौकी प्रभारी एएसआई चंद्रभान, एएसआई सुखविंदर सिंह, सिपाही राकेश कुमार व महिला सिपाही शालिनी भी शामिल थे। इस अवसर पर आम जनता को संबोधित करते हुए रेलवे चौकी प्रभारी एएसआई चंद्रभान ने दैनिक जीवन में आधुनिकीकरण के कारण बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि डिजिटल क्रांति के इस युग में हमारा ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया है। हम अपने मनोरंजन के लिए भी इंटरनेट का प्रयोग करते रहते है। शॉपिंग से लेकर बिल भरने तक बैंक से जुड़े कई काम करने में हम ऑनलाइन, मोबाइल, लैपटाप या अन्य उपकरणों का प्रयोग करते है। कई बार जालसाज इन उपकरणों को विभिन्न तरीकों से हैक करके डाटा चुरा कर साइबर क्राइम को अंजाम देते है। आजकल सक्रिय साइबर अपराधी साइबर अपराध करने के नए नए तरीके अपना रहे है। अब साइबर अपराधी लोगों से ठगी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई को हथियार बना रहे हैं। पुलिस द्वारा समय-समय पर साइबर अपराध से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जाती है ताकि आमजन सतर्क व सचेत रहकर अपने पैसे की सुरक्षा कर सके। उन्होंने बताया कि कई बार हम बाहर होते है तो हमारे मोबाइल लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ फ्री वाईफाई का इस्तेमाल करते है। साइबर ठग अपने मोबाईल फोन को हमारे वाईफाई के माध्यम से अकाउंट में सेंध लगा सकते है। ये साइबर ठग भीड़भाड़ वाले स्थानो पर जाकर फ्री वाईफाई उपलब्ध करवाते हैं। हमारे द्वारा फ्री वाईफाई एक्सेस करते ही वे हमारा सारा डाटा हैक करके हमारा सारा अकाउंट खाली कर देते है । उन्होंने बताया कि ऐसे अपराधों से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई इस्तेमाल करते समय ध्यान रखे कि किसी अंजान उपकरण से अपना वाईफाई कनेक्ट न करें। साथ ही फ्री वाईफाई के लालच में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न होने दें। किसी के साथ अपना ओटीपी सांझा ना करे। किसी अनजान लिंक पर क्लिक ना करे और न ही किसी अनजान व्यक्ति की वीडियो कॉल को उठाएं। अगर सावधानी या सतर्कता रखने के बावजूद भी आपके साथ किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो जाता है अब तो घबराएं नहीं । बल्कि तुरंत साइबर धोखाधड़ी होने पर शिकायत साइबर हेल्प डेस्क नंबर 1930, अपने बैंक तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें और साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.