बिहार चुनाव में राहुल गांधी का मोदी पर तीखा हमला — “वोट के लिए नाचने को भी तैयार हैं प्रधानमंत्री”

बिहार ;विधानसभा चुनाव अभियान की जोरदार शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे हमले किए।

मुजफ्फरपुर बिहार ;विधानसभा चुनाव अभियान की जोरदार शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे हमले किए।
राहुल गांधी ने बिहार के सबसे बड़े पर्व छठ पूजा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी अपने खास स्विमिंग पूल में नहाने गए थे।मुजफ्फरपुर में आयोजित एक संयुक्त रैली में राहुल गांधी ने RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा किया और कहा —“अगर आप नरेंद्र मोदी से अपने वोट के बदले नाचने को कहेंगे, तो वे स्टेज पर नाचेंगे।”

उनका यमुना से कोई लेना-देना नहीं है, उनका छठ पूजा से कोई लेना-देना नहीं है — उन्हें बस आपका वोट चाहिए।”
कांग्रेस सांसद ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने 20 साल तक बिहार की सत्ता संभाली, लेकिन पिछड़े वर्गों और गरीबों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। राहुल ने आरोप लगाया कि, “नीतीश जी का चेहरा सिर्फ दिखाया जा रहा है, असली रिमोट कंट्रोल BJP के हाथ में है।”
राहुल गांधी ने BJP पर “वोट चोरी” के आरोप को दोहराते हुए कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव चुराए और अब बिहार में भी ऐसा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मतदाताओं को सचेत करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से 66 लाख नाम हटाना उसी साजिश का हिस्सा है।
भीड़ से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “वे नहीं चाहते कि बिहार में बिहार की आवाज वाली सरकार बने। लेकिन हम गारंटी देते हैं कि महागठबंधन की सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग की होगी — किसी को पीछे नहीं छोड़ा जाएगा।”
प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक रिकॉर्ड पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने सभा से पूछा,
“बताइए, आपके मोबाइल के पीछे क्या लिखा है? — ‘मेड इन चाइना’। यही है मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत!”
राहुल गांधी के इस व्यंग्यपूर्ण और आक्रामक भाषण से बिहार की सियासत में चुनावी तापमान और बढ़ गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.