यूपी में शुरू हुई ‘राह वीर योजना’: सड़क हादसों में मदद करने वालों को मिलेंगे ₹25,000

हादसे में घायलों की मदद करने वालों को सरकार देगी प्रोत्साहन

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘राह वीर योजना’ को अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लागू कर दिया है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले आम नागरिकों को ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

सीएम योगी ने बताया सेवा और मानवता का उदाहरण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राह वीर योजना’ को जन-भागीदारी पर आधारित एक सराहनीय पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल सड़क हादसों में समय पर सहायता सुनिश्चित करेगी, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.