रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर।Rampur में माह-ए-रमजान के पवित्र अवसर पर दादा मियां की मस्जिद-मजार में 15वें रोजे की तरावीह की नमाज के दौरान कुरान मुकम्मल किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने शिरकत कर इबादत की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
तरावीह की नमाज में हाफिज मोहम्मद शहनवाज साहब ने प्रतिदिन दो-दो कुरान पारे सुनाए, जबकि सामा हाफिज मोहम्मद अनस मियां ने उन्हें सुना और तरावीह की नमाज मुकम्मल कराई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने तरावीह अदा की और अल्लाह ताला से रहमत और बरकत की दुआ मांगी।
कुरान मुकम्मल होने पर रोजेदारों और नमाजियों ने हाफिज मोहम्मद शहनवाज और सामा हाफिज मोहम्मद अनस मियां को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर दूर-दराज से आए लोग और मोहल्ले के निवासी भी मौजूद रहे।
दुआ के बाद दादा मियां की मजार और मस्जिद परिसर में मिठाई वितरित की गई। मस्जिद के इमाम और हाफिज साहब ने बयान फरमाते हुए सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और देश में शांति व सद्भाव के लिए दुआ करने की अपील की। समारोह का समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ, जिसमें देश और दुनिया में अमन-शांति की कामना की गई।
khabre junction
