संसद परिसर की जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल, देश की खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर / नई दिल्ली: मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने रमजान-उल-मुबारक की 13वीं तरावीह के मौके पर संसद भवन परिसर स्थित नई दिल्ली जामा मस्जिद में पवित्र कुरान करीम मुकम्मल किया। इस रूहानी अवसर पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं।

रामपुर से सांसद और संसद भवन स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कुरान मुकम्मल होने के बाद भावुक अपील करते हुए कहा कि माह-ए-रमजान हमें सब्र, इंसानियत और सेवा का पैगाम देता है। उन्होंने दुआ की कि देश के हर कोने में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारा कायम रहे तथा भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छूकर विश्व पटल पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरे।

Quran completed at Jama Masjid in Parliament complex, prayers offered for the prosperity of the country

उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि देश के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में ज्ञान का प्रकाश फैले, ताकि आने वाली नस्लें शिक्षित और तहज़ीबयाफ्ता बन सकें। मौलाना ने कहा कि रमजान का पाक महीना गरीबों और जरूरतमंदों के दर्द को समझने और निस्वार्थ सेवा करने का संदेश देता है।

इस मौके पर अरशद मदनी (इमाम, मोतीलाल नेहरू मस्जिद), राय साहब (पूर्व कमिश्नर, दिल्ली) और डॉ. हफीर्जुरहमान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा कफील, सैफ अनवर, सांसद प्रतिनिधि महबूब अली पाशा एडवोकेट, मौलाना रफी नूरी, नासिर शेख, आसिफ अली, जमील सैफी, पूर्व प्रधान सत्तार, डॉ. आज़म, अब्दुल्लाह, सलीम, मुकर्रम, अरशद अली एडवोकेट, मास्टर अख्तर अली और वाजिद हाफिज सहित अनेक हस्तियां इस रूहानी महफिल का हिस्सा बनीं।

अंत में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने सभी उपस्थित लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पवित्र कुरान का मुकम्मल होना केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि सच्चाई, ईमानदारी और इंसाफ के रास्ते पर चलने का संकल्प भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.