इंदौर, मार्च 2026। Quantum Asset Management Company Private Limited (क्वांटम एएमसी) ने इंदौर में अपने नए ऑफिस का भव्य शुभारंभ किया है। यह कदम मध्य भारत में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने और तेजी से उभरते क्षेत्रीय बाजारों में विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस मौके पर कंपनी के सीईओ सीमांत शुक्ला ने कहा कि Indore में उद्यमिता और वित्तीय समझ का अनोखा संगम देखने को मिलता है, जो इसे निवेश के लिए एक आदर्श केंद्र बनाता है। उन्होंने बताया कि शहर की मजबूत व्यापारिक परंपरा, बढ़ता प्रोफेशनल नेटवर्क और बचत की संस्कृति कंपनी के विस्तार के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि नए ऑफिस के माध्यम से कंपनी निवेशकों और अपने साझेदारों के साथ और करीब से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध है तथा पारदर्शी, रिसर्च आधारित और दीर्घकालिक निवेश समाधान उपलब्ध कराती रहेगी।
बताया गया कि Madhya Pradesh अब म्यूचुअल फंड के लिए एक मजबूत बाजार बनकर उभर रहा है। राज्य से म्यूचुअल फंड एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1.26 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। इसमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों की अहम भूमिका है।
दिसंबर 2025 तक इंदौर में म्यूचुअल फंड का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 36,076 करोड़ रुपये रहा, जो राज्य के कुल एसेट्स का लगभग 29 प्रतिशत है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि इंदौर मध्य भारत में निवेश और वित्तीय गतिविधियों का तेजी से उभरता केंद्र बन रहा है।
कंपनी के अनुसार, इंदौर का मजबूत कारोबारी माहौल, सक्रिय व्यापारिक नेटवर्क और तेजी से बढ़ता सेवा क्षेत्र एक जागरूक निवेशक समुदाय को बढ़ावा दे रहा है, जो अब पारंपरिक निवेश के साथ-साथ म्यूचुअल फंड की ओर भी तेजी से आकर्षित हो रहा है।
इस नए ऑफिस के साथ क्वांटम एएमसी ने मध्य भारत में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है, जिससे निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के साथ सीधा संपर्क बढ़ेगा और क्षेत्रीय स्तर पर कंपनी की पहुंच का विस्तार होगा।
