गाजियाबाद। पीवीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री श्यामलाल बहन, शिक्षक श्री के. वर्मा एवं विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसी क्रम में डॉ. के.एन. मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री सतीश चंद्र अग्रवाल, श्री प्रवीण जना तथा छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गुरुजनों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच से श्री पंकज कंसल (जिला सहसंयोजक), विक्रम सिंह (जिला कार्यकारिणी सदस्य), अश्विनी गुप्ता, पंकज मित्तल व संजय शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सपना अग्रवाल भी समारोह में शामिल हुईं और सभी को प्रेरणादायी संदेश दिया।

