निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, सीमेंट कंपनी और NCB के बीच हुआ एमओयू

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

मशहूर सीमेंट कंपनी और एनसीबी के बीच आज एमओयू साइन हुआ। भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। एनसीबी के महानिदेशक डॉक्टर एलपी सिंह ने बताया कि अगले 3 से 5 वर्षों में लगभग 1 पेशवरों और श्रमिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह साझेदारी पूरे भारत में सिविल इंजीनियरों, आरएमसी पेशेवरों तथा राजमिस्त्रियों की क्षमता का निर्माण करेगी।
डॉ एलपी सिंह की माने तो सामग्री गुणवत्ता परीक्षण, कंक्रीट मिक्स अनुपात निर्धारण, स्थायित्व एवं सतत निर्माण भी इसमें शामिल रहेगा। डॉ एलपी सिंह की माने तो यह साझेदारी भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे स्किल इंडिया मिशन के अनुरूप रहेगी। तेजी से बढ़नी अब संरचना एवं आवासीय आवश्यकताओं को समर्थन देने की दिशा में भी यह है काफी सहायक होगी। इस समारोह में अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से राहुल गोयल, विशाल कुलकर्णी, विपिन चौधरी, अमन सहगल, डॉ एसके चतुर्वेदी, जीडी पूरी जयचंद नायडू, डॉ बृजेश सिंह, आनंद बोहरा, डॉ प्रतीक शर्मा तथा विनय मोहन अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.