कर चोरी पकड़ने की मिली पावर, खुद ही घोटाले में फंसे सीआईडी अफसर: रोहतक का 26 साल पुराना सनसनीखेज मामला
गुस्ताखी माफ हरियाणा — पवन कुमार बंसल
जब सीआईडी महकमे को कर चोरी पकड़ने की पावर मिली तो हंगामा हो गया — वे खुद कर चोरी करवाने लगे।
किस्सा करीब छब्बीस साल पुराना है। सीआईडी महकमे के अफसरों को जिलों में कर चोरी पकड़ने की पावर मिल गई। अब उन्होंने मीटर खींच दिया।
किस्सा रोहतक जिले का है। पहले तो मंथली पुलिस और कराधान महकमे के अफसर ही लेते थे, लेकिन अब एक शिकारी और आ गया। बस यहीं से झगड़ा शुरू हो गया।
पुलिस जांच में सीआईडी के सारे अफसर दोषी पाए गए। मुकदमा भी दर्ज हुआ और नतीजन पावर वापस ले ली गई।
khabre junction
