थाना मेजा पुलिस टीम द्वारा छिनैती के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छीना गया 01 मोबाइल फोन बरामद

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

प्रयागराज। थाना मेजा पुलिस टीम ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छीना गया एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।

घटना का विवरण
12 अगस्त 2025 को जितेंद्र कुमार दुबे पुत्र लालजी दुबे निवासी गुनई गहपुर थाना मेजा, प्रयागराज अपने घर फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना मेजा में मु0अ0सं0-443/2025 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा मामले की विवेचना में अमन सिंह पुत्र फूलचन्द्र सिंह निवासी रामनगर जयसवारी टोला थाना मेजा और अमन यादव पुत्र राजू यादव निवासी रामनगर दलई का पुरा थाना मेजा के नाम सामने आए।

गिरफ्तारी व बरामदगी
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मेजिया मोड़, थाना क्षेत्र मेजा से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पीड़ित का छीना गया मोबाइल फोन (सैमसंग कम्पनी) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने 12 अगस्त 2025 की रात मोबाइल फोन छीना था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

अमन सिंह पुत्र फूलचन्द्र सिंह निवासी रामनगर जयसवारी टोला, थाना मेजा प्रयागराज, उम्र लगभग 20 वर्ष।

अमन यादव पुत्र राजू यादव निवासी रामनगर दलई का पुरा, थाना मेजा प्रयागराज, उम्र लगभग 25 वर्ष।

संबंधित अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0-443/25, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना मेजा, प्रयागराज।

पुलिस टीम का विवरण (गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम)

उ0नि0 चन्द्रिका यादव

उ0नि0 दिनेश आनंद

का0 अंशुमान मिश्रा

का0 वीरबहादुर
थाना मेजा, प्रयागराज।

Leave A Reply

Your email address will not be published.