लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों की समीक्षा हेतु पुलिस प्रेक्षक बुरुगी राजा कुमारी द्वारा कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण एवं किया गया दौरा
लखीसराय(सरफराज आलम)। लखीसराय जिले के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों की समीक्षा हेतु पुलिस प्रेक्षक बुरुगी राजा कुमारी द्वारा कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण एवं दौरा किया गया।
इस क्रम में उन्होंने तरहारी थाना अंतर्गत पिकेट चौक के समीप स्थापित मल्टी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तैनात सुरक्षाबलों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अलर्ट मोड में रहकर कार्य करें। उन्होंने यह भी बताया कि वाहनों की जांच के दौरान किन-किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है, कैसे और किन जगहों पर जांच करनी है, यह विस्तृत रूप से समझाया गया।
इसके पश्चात उन्होंने लहसोरवा हाई स्कूल में स्थापित दो मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बुरुगी राजा कुमारी ने आस-पास के ग्रामीण इलाकों का भी भ्रमण किया और आम नागरिकों से मिलकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु प्रेरित किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और निर्भीक होकर मतदान करें।
इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा बलों को चेकिंग के दौरान आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली और समाधान के लिए संबंधित कंसर्न अथॉरिटी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी दौरा किया तथा वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए उन्होंने सख्त निगरानी बनाए रखने का आदेश भी दिया।
